शोभायात्रा व सामूहिक एकासना के साथ मनाएंगे महावीर जयंती, विधायक ने पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। सर्किट हाऊस के सामने स्थित भगवान महावीर पार्क में मंगलवार को जैन महासभा बीकानेर द्वारा भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के बैनर का विमोचन विधायक जेठानन्द व्यास द्वारा किया गया। जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि भगवान महावीर के 2624वें जन्म कल्याणक के अवसर पर 9 अप्रेल को महावीर प्रार्थना का कार्यक्रम जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रात्रि 8 से 9 बजे तक व शोभा यात्रा 10 अप्रेल को प्रात: 7:30 बजे दो अलग-अलग मार्गों, जैन जवाहर विद्यापीठ, भीनासर एवं दिगम्बर नसियांजी बीकानेर से प्रारम्भ होकर गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर गोगागेट 9:30 पहुंचेगी। गौड़ी पार्श्वनाथ मन्दिर में ही मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें साधु-साध्वी एवं चरित्र आत्माओं का सान्निध्य रहेगा।
जीतो के नवनियुक्त अध्यक्ष जयचन्दलाल डागा ने बताया कि 9 अप्रेल को नवकार मंत्र का सामूहिक जाप व 10 अप्रेल को सामुहिक एकासन के भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज उपस्थित होगा। बैनर विमोचन कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ जिला महामंत्री में मोहन सुराणा, जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, लूणकरण छाजेड़, सीए इन्द्रमल सुराणा, चंपकमल सुराणा, महामंत्री मेघराज बोथरा, कन्हैयालाल बोथरा, अमरचन्द सोनी, सीए सोहन लाल बैद, सुरेन्द्र जैन बद्धानी, अशोक श्रीश्रीमाल, सहमंत्री विजय बाफना, हेमन्त सिंगी, जीतो बीकानेर चेप्टर के सचिव पुनेश मुशरफ, उपसचिव विपुल कोठारी, यूथविंग के अध्यक्ष दर्शन सांड, उपाध्यक्ष कुनाल कोचर, संजय कोचर, अनिल सुराणा, नमन नाहटा, इन्द्रचंद मालु, संजय सांड, डॉ. जे.एस. मेहता, संतोष बांठिया, नरेश गोयल, निर्मल धारीवाल, राजेन्द्र लूणिया, सौरभ राखेचा, कमल बोथरा, शान्ता भूरा, सुनीता बाफना, मानमल सेठिया, प्रसन्न कुमार सांड, जेठमल नाहटा, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, प्रताप रामपुरिया, रवीन्द्र रामपुरिया, भंवर पुरोहित, किशन चौधरी, मुरली मनोहर, विमल पारीक, दुर्गाशंकर आचार्य उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन