एक अप्रैल से स्कूल समय में होगा बदलाव
बीकानेर। मौसम में बदलाव के साथ ही राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का एक अप्रैल से समय बदल जाएगा। अब एकल पारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे शुरू होंगे, वहीं दो पारी स्कूल का समय सुबह सात बजे से होगा। शिक्षा विभाग ने सालाना पंचांग में इसका उल्लेख किया है। राज्य के शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल के लिए शिविरा पंचांग की पालना जरूरी होती है। इसी पंचांग में एकल पारी स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक तय की गई है। वहीं दो पारी स्कूल का समय सुबह सात बजे से छह बजे तक रहेगा। जिसमें एक पारी सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पारी साढ़े बारह बजे से शाम छह बजे तक होगी। दरअसल, गर्मी में दिन बड़े होने के कारण छह बजे तक अंधेरा नहीं होता, ऐसे में स्कूली बच्चे आराम से दूसरी पारी के बाद भी अपने घर पहुंच जाते हैं, वहीं सर्दी में शाम छह बजे तक अंधेरा होने लगता है। ऐसे में जल्दी छुट्टी होती है। अब दोनों ही पारी में स्कूल साढ़े पांच घंटे तक लगेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन