फायनेंस कंपनी पर गुंडों से पिटवाने का आरोप
निजी फायनेंस कंपनी में लोन की किश्त जमा नहीं कराने पर गुंडों ने पिता और 2 पुत्रों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पिता और एक बेटे को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वालों को पकडऩे के लिए सर्च शुरू कर दिया। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक निजी फायनेंस कंपनी से एक परिवार ने लोन लिया हुआ था। पिछले कुछ समय से आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लोन जमा नहीं करवा सके। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के हारुन व तैयब के साथ इनके पिता सफी काजी को धमकाने के लिए कंपनी के वसूली एजेंट पहुंच गए।
आरोप है कि इनके पास हथियार थे। इन लोगों ने रुपए नहीं देने पर दोनों के साथ मारपीट की। बाप-बेटे तीन जनों को बुरी तरह पीट दिया है। जिनमें दो गंभीर घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार एक निजी फायनेंस कंपनी के वसूली एजेंट्स ने किश्त वसूली के लिए गांव बाना के पास प्रताप बस्ती निवासी हारुन काजी के साथ मारपीट की, और वहां से इसे रेलवे फाटक के पास लेकर आए। यहां हारून व तैयब व इनके पिता सफी काजी के साथ धारदार हथियारों से मारपीट की है। तीनों गंभीर रूप से घायल हो हुए।
पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हारून व उसके पिता सफी काजी को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं। पुलिस एएसआई ग्यारसीलाल मौके पर पहुंचे व मामले की जांच कर रहें है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन