पार्किंग को लेकर वकील और पुलिसकर्मी कोट परिसर में भिड़े, फिर हुआ समझौता
बीकानेर। बीकानेर कोर्ट परिसर में वकील और पुलिस आमने-सामने हो गए। पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने तक का आरोप लगा रहे है। हालांकि पुलिस और अधिवक्ताओं में समझौता हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। इस घटना के बाद वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारी कोर्ट पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझाइश शुरू की। बताया जा रहा है कि एक पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ है। एक वकील अपनी गाड़ी पार्क कर रहा था।
इस दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मी ने टोक दिया। इससे नाराज होकर दोनों के बीच बोलचाल हो गई। बात इतनी बिगड़ी कि मारपीट शुरू हो गई। बाद में बड़ी संख्या में वकीलों के मौके पर पहुंचने से विवाद बढ़ गया। पुलिसकर्मी को लेकर पार्किंग में गए। एक हेड कॉन्स्टेबल के व्यवहार से वकीलों में काफी नाराजगी दिखाई दी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे है। इधर, वकीलों से समझाइश के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से समझाइश की जा रही है। लेकिन वकीलों की मांग हैं कि हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित किया जाए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन