राजस्थान हाईकोर्ट को मिले चार नए जज
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को इस साल तीसरी बार नए जज मिले हैं। इनमें जोधपुर से & और जयपुर से 1 वकील का नाम है। केंद्र सरकार के जाइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन के साइन से जारी गजट नोटिफिकेशन आज जारी हुआ है। नए जजों में जयपुर से आनंद शर्मा और जोधपुर से सुनील बेनीवाल, मुकेश राजपुरोहित और संदीप शाह का नाम शामिल हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 50 है। इस समय हाईकोर्ट में && जज नियुक्त हैं। इन चार जजों की शपथ के बाद राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या &7 हो जाएगी।
इस साल के कुल 7 जजों की नियुक्ति से पहले करीब दो साल पहले राजस्थान हाईकोर्ट को एक साथ 8 जज मिले थे, इनमें 5 न्यायिक और & जज वकील कोटे से बने थे। इससे पहले 5 मार्च को ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 7 नाम की सिफारिश की थी। इससे पहले इसी साल तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की गई थी। उनमें हाईकोर्ट जज बनने वालों में जोधपुर मैट्रो डीजे चंद्रशेखर शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल प्रमिल कुमार माथुर और जयपुर मैट्रो सेकेंड डीजे चंद्रप्रकाश श्रीमाली हैं। तीनों 1992 बैच के न्यायिक अधिकारी को भी राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन