सीएम का बीकानेर दौरा 26 को, भाजपा पदाधिकारियों ने सभा स्थल का किया निरीक्षण
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सोमवार को संभाग कार्यालय में कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला की उपस्थिति में 26 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे को लेकर संभाग कार्यालय में बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चावला ने कहा 26 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचेंगे फिर वहां से स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। निरीक्षण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, जिला मंत्री मनीष सोनी, कौशल शर्मा, चंद्रमोहन जोशी, जेठमल नाहटा, भवानी पाईवाल, गजेंद्र भाटी, विमल पारीक उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन