सुनसान जगह पर ले जाकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना पुलिस टीम ने टैक्सी में सवारियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे में ही लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये इन आरोपियों ने आधा दर्जन वारदातें कबूली है। पकड़े गये आरोपी आरसीपी कॉलोनी के सामने रहने वाले 29 वर्षीय मोनू पंवार और चौखूंटी फाटक स्थित नायकों के मोहल्ले के पास रहने वाले 30 वर्षीय संजय नायक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बस स्टैंड से उतरने वाली अकेली सवारी को टारगेट करते थे।
जिसे बिठाकर सूनसान जगह पर ले जाकर उसके पास से नकदी और अन्य सामान छीन लेते थे। 24 घंटे पहले अनमोल कुमार नामक युवक श्रीगंगानगर चौराहे से सिने मैजिक के पास जाने के लिए एक टैक्सी में बैठा था। टैक्सी थोड़ी दूर चली थी कि एक अन्य व्यक्ति और आकर आगे की सीट पर बैठ गया। जिसके बाद दोनों लोग उसके शहर से दूर सूनसान जगह पर ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट की और जेब से एक हजार रूपए लूट ले गए। इसके अलावा आरोपी पूगल फांटा के पास महिला का पर्श छिनना, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास विद्यार्थी के रूपये छिनना, कृष्णा पेट्रोल पंप के पास से राहगीर का मोबाइल छिनना, रेलवे स्टेशन बीकानेर से बुजुर्ग से 2200 रूपये नकदी छिनना, एमपी नगर सेक्टर 11 टंकी के पास महिला का मोबाइल छिनना तथा कोटगेट से सवारी बैठाकर लालगढ़ की तरफ लाकर छिना झपटी करने की वारदातें कर चुके है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन