बीकानेर राजघराने की राजमाता का स्वर्गवास
बीकानेर। बीकानेर राजघराने से आई दुखद खबर, स्व. करणी सिंह की पत्नी राजमाता सुशीला देवी का हुआ निधन। राजमाता की पार्थिव देह जूनागढ़ में आज अंतिम दर्शन के लिए रखी जायेगी और कल रविवार दोपहर में अंतिम संस्कार होगा । बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला देवी का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

राजमाता के निधन के बाद बीकानेर में शोक की खबर फैल गई। राजमाता सुशीला देवी काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से संघर्ष कर रही थी। सुशीला देवी के तीन बच्चे जिनमें स्व नरेंद्र सिंह, राज्यश्री और मधुलिका कुमारी है। पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी राजमाता सुशीला कुमारी की पौत्री है। हनुमंत सिंह जी ने बताया कि अर्धरात्रि को दो बजे उन्होंने अंतिम श्वास ली. अस्पताल ले जाय गया था परन्तु वहां मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को दोपहर में उनका अंतिम संस्कार सागर में किया जाएगा। शोक बैठक प्रतिदिन सुबह जूनागढ़ में व दोपहर में लालगढ़ में आयोजित होगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन