26 मार्च को बीकानेर आएंगे मुख्यमंत्री-राज्यपाल
बीकानेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 26 मार्च को बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दरअसल, राजस्थान दिवस का कार्यक्रम इस बार बीकानेर में प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे हैं, जबकि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी उसी दिन बीकानेर में होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों की मीटिंग रविवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में रखी है। माना जा रहा है कि राजस्थान के कार्यक्रमों की पूरी शृंखला तैयार होगी। जिसमें एक दिन का कार्यक्रम बीकानेर में हो सकता है। राजस्थान दिवस तीस मार्च को हैं और मुख्यमंत्री की यात्रा 26 मार्च को हो रही है।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के अनेक विभागों के मंत्री भी बीकानेर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम अब तक बीकानेर नहीं आया है। माना जा रहा है कि वो एक दिन के लिए बीकानेर आएंगे। उनके रात में बीकानेर रुकने के आसार नहीं है। इसके बाद भी सर्किट हाउस को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। अगले कुछ दिन तक अब सर्किट हाउस में सामान्य लोगों को कमरे नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री के बीकानेर आगमन पर कई तरह की सौगातें भी बीकानेर को मिल सकती है। बीकानेर में रेलवे क्रासिंग समस्या के निदान के लिए अंडर ब्रिज बनना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसी तरह म्यूजियम सर्किल पर ब्रिज बनाने के लिए महज एक करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। इस पर भी मुख्यमंत्री कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन