पहले आठ लाख रुपए लूटे, फिर पुलिस के डर से वापस लौटाए
बीकानेर। युवक से आठ लाख रुपए की लूट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। लूट में शामिल एक युवक फरार है,जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। खास बात है कि पुलिस के एक्टिव होते ही बदमाशों ने रुपए वापस लौटा दिए। इनके पास एक नकली पिस्तौल भी थी, जिसे जब्त किया गया है। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि लूट में कुल तीन युवक शामिल थे, जिसमें समीर और सिमरान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रामपुरा बस्ती के रहने वाले हैं।
एक अन्य युवक अभी फरार चल रहा है। उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। तीनों बदमाशों ने लूटी गई रकम तो वापस लौटा दी लेकिन मामला इसके बाद भी दर्ज हो गया है। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच लेन-देन का मामला था। इस बीच नकली पिस्टल के दम पर 8 लाख रुपए ले लिए बाद में ये राशि वापस लौटा दी गई। पुलिस सच पता लगाने के लिए दोनों गिरफ्तार युवकों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन