बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई : 15 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी
बीकानेर।बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 15 करोड़ रुपए कीमत की तीन किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इंटेलिजेंस ब्रांच की सूचना के आधार पर शुक्रवार को 12 केएनडी ग्राम के चक्र 3 केएनएम में सीमा सुरक्षा बल की अतिरिक्त गश्त बढ़ाई गई। इसी टीम ने ये हेरोइन बरामद की है। डीआईजी इंटेलिजेंस विदुर भारद्वाज के निर्देश पर उप समादेष्टा इंटेलिजेंस महेश चंद जाट, इंस्पेक्टर ताराचंद यादव, इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडे, दीपक कुमार एवं उसकी टीम ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के आधार पर 12 केएनडी इलाके के 3 केएनएम इलाके में एक येलो कलर पैकेट में तीन किलोग्राम हेरोइन बरामदगी हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पंद्रह करोड़ रुपए है। अभियान में 140 वी वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, कार्यवाहक कंपनी कमांडर दीपक कुमार एवं उसकी टीम ने रावला मंडी पुलिस के साथ पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया।
इंटेलिजेंस ब्रांच की साल 2025 में हथियार बरामदगी की यह बड़ी उपलब्धि है। बीएसएफ इंटेलिजेंस ब्रांच की आसूचना के आधार पर वर्ष 2024 अप्रैल माह में सीमा चौकी नेमीचंद के 23 केडी इलाके में एक पाकिस्तान ड्रोन बरामद हुआ। इसके बाद जुलाई में सीमा चौकी नेमीचंद के 23 केडी इलाके में 2 किलो हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और तस्कर हरदीप निवासी समेजा कोठी को पकड़ा गया। कुख्यात तस्कर चरणजीत उर्फ चन्नी निवासी समेजा कोठी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। अक्टूबर माह में पबनी सीमा चौकी से 2.2 किलोग्राम हीरोइन की बरामदगी की गई। बी एस एफ इंटेलीजेंस बीकानेर बॉर्डर एरिया में बहुत ही सतर्कता से काम रही है ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध मुक्त बनाया जा सके। इंटेलीजेंस ब्रांच के उप कमांडेंट महेश चंद जाट समय समय पर ग्रामीणों और युवाओं को नियमित जागरूक कर रहेहैं। ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन