हुलिया बदलकर फरारी काट रहे हत्या के तीन आरोपी आठ माह बाद पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर। बीकानेर रेंज कार्यालय की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 8 माह पुराने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस ने दस-दस हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों पर जामसर थानान्तर्गत एक घर में घुसकर हत्या करने के मामले में नामजद है और उसी समय से फरार चल रहे हैं। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि 30 जुलाई 2024 को पुलिस थाना जामसर के गांव कालासर में गणेश सिंह पुत्र किशन सिंह राजपूत की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीकानेर शहर में लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। बदमाश पिछले 8 माह से हुलिया बदलकर फरारी काट रहे थे। रेंज कार्यालय टीम और खुद आईजी के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जिसके चलते ये पकड़ में आएं है। इस मामले में कानासर निवासी 28 साल योगेन्द्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत, 38 वर्षीय प्रभूसिंह पुत्र सोहन सिंह राजपूत और गोविंद सिंह पुत्र पदम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन