बलूचिस्तान से भागकर बॉर्डर पहुंची महिला, वापस जाने से कर रही इनकार
बीकानेर। अनूपगढ़ में बीएसएफ ने घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को पकड़ा है। महिला सोमवार सुबह करीब 6:55 बजे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस गई थी। विजेता पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। महिला ने पाकिस्तान वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है। बीएसएफ के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उसे पुलिस के हवाले नहीं किया गया है। महिला ने भारत में शरण मांगी है। महिला का कहना है कि अगर वह पाकिस्तान लौटती है तो उसे मार दिया जाएगा। पूछताछ में हमायरा ने बताया कि ब्लूचिस्तान में पाकिस्तान की ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था. इसके बाद से ब्लूचिस्तान के लोग डरे-सहमे हैं और अपना देश छोड़ अन्य सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बलूचिस्तान के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
वापस जाने पर जान से मार देंगे, इसलिए महिला वापस जाने से इंंकार कर रही है। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- सुरक्षा एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। वे यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि महिला का भारत आने का उद्देश्य क्या था? कहीं वह किसी संदिग्ध संगठन से तो नहीं जुड़ी है। महिला के तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुसकर 50 मीटर अंदर आते ही विजेता चौकी पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम हुमारा (32) बताया है। वह बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है। महिला से एक मोबाइल, सोने की बाली, नथ और हाथ में पहना कड़ा बरामद किया है। महिला ने बताया कि उसके पति का नाम वसीम है। वसीम की बलूचिस्तान में दुकान है। उसके माता-पिता कराची के रहने वाले थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए