बीकानेर : ट्रेलर में घुसी बस, दो जनो की मौत, 16 घायल
बीकानेर। एनएच-11 रायसर के पास एक खड़े ट्रेलर में लोक परिवहन की बस जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के केबिन का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया। 2 जनो की मौत हो गई व 16 जने गंभीर घायल हो गए। नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां 16 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घायलों में 7 से 8 लोग केबिन में बैठे हुए थे। बाकी उतरने के लिए खड़े थे। इसी दौरान रायसर के पास एनएच 11 पर सड़क पर ट्रेलर खड़ा था। तेज रफ्तार में चल रही बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन