चांदी के रथ पर निकले बाबा श्याम, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल
सीकर। खाटूश्यामजी में एकादशी के मुख्य मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पहली बार चांदी के रथ पर बैठकर नगर भ्रमण के लिए निकले बाबा श्याम को देखने के लिए देशभर के लाखों श्रद्धालु मेले में पहुंचे। खाटू की हर गली इस दौरान निशान लिए श्रद्धालुओं से अटी नजर आई। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवाते हुए मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन किए। एकादशी पर अचानक बढ़ी भीड़ में प्रशासन की कमजोर व्यवस्थाओं की भी पोल खुली नजर आई।
एकादशी पर खाटूश्यामजी सोने का मुकुट धारण कर पीत वस्त्र में नगर भ्रमण को निकले। हाथ में धनुष बाण लेकर निकले बाबा श्याम की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। उनके रथ को छूने और सिक्कों व फलों के रूप में मिलने वाले खजाने को लूटने की होड़ मच गई। मंदिर में भी देसी व विदेशी फूलों से सजे बाबा श्याम की छवि अलग ही छटा बिखेर रही थी।
मेले का मंगलवार को समापन
खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले का समापन मंगलवार को सूरजगढ़ का निशान चढऩे के साथ होगा। इस दौरान बाबा श्याम को परंपरागत रूप से खीर- चूरमे का भोग लगाने के साथ 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। इसी के साथ मेलार्थी लौटने शुरू हो जाएंगे। हालांकि हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के साथ होली खेलने के लिए भी रुकेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन