फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी टॉयलेट में मिली चिट्ठी
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ्रढ्ढ-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया। विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 119 मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। फ्लाइट 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट को अब 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। यात्रियों को होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता दी गई है। हमारी टीम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए