रविवार को धरणीधर मैदान में रोहित शर्मा की टीम खेलेगी ‘फ़ागणिया फुटबॉल’
मोदी की मध्यस्थता में होगी जैलेंसकी व ट्रंप की शिखर वार्ता
बीकानेर। बीकानेरी मस्ती से भरपूर”फ़ागणिया फुटबॉल मैच 9 मार्च रविवार को धरणीधर मैदान में सायं 5.00 बजे आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया की यह मैच चित्र वेशभूषा में महिलाओं का स्वांग बनी टीम तथा विचित्र वेशभूषा में पुरुषों का स्वांग बनी टीमों के बीच में होगा। सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस मैच हेतु अब तक 25 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। टूर्नामेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़लेंसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ धरणीधर मैदान में गोल करने के लिए पसीना बहाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 9 मार्च को भारतीय टीम के फागणिया फुटबॉल खेलने की अनुमति मांगी है, जिस पर जय शाह ने उन्हें अनुमति प्रदान कर दी है तथा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के हस्तक्षेप के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को होने वाले मैच को फागणिया फुटबॉल के कारण रिजर्व तारीख 10 मार्च को करने का फैसला किया है। कुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा धरणीधर मंदिर परिसर में अपनी माला की दुकान का उद्घाटन करने तथा अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर का प्रचार करने के लिए आएगी।

वृंदावन के प्रेमानंदजी महाराज, छावा, कल्की, योगी आदित्यनाथ, दीपिका पादुकोण, ममता कुलकर्णी, करीना कपूर, कंगना राणावत, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, सलमान खान, अक्षय कुमार तथा अल्लू अर्जुन के साथ-साथ देवी देवताओं, भूत, वसुंधरा राजे, साईं बाबा इत्यादि के स्वांग बनकर आने की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। आज धरणीधर मैदान में कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपालकृष्ण हर्ष, दुर्गाशंकर आचार्य, राहुल सोनी, जुगलकिशोर जोशी, कपिल हर्ष, भास्कर आचार्य, मालचंद सुथार आदि सदस्यों ने धरणीधर मैदान में मैच की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। आयोजन समिति द्वारा खिलाडिय़ों तथा अतिथियों को एलन मस्क की ऑटो पायलेट टेस्ला कार प्रदान की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन