पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट
बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक सेल्समैन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पेट्रोल भरवाने के रूपये मांगने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में कोटगेट थाने में परिवाद दर्ज हुआ है। जिसमें परिवादी हरिसिंह ने बताया गया है कि जानकारी के अनुसार गोगागेट सर्किल के पास स्थित सारण पेट्रोल पंप पर दो मार्च की रात आरोपी पवन पुत्र तनसुख,अभि और दिनेश पुत्र रमेश वाल्मीकि पेट्रोल पंप पर आए और पेट्रोल भरवाया। जब सेल्समैन अशोक कुमार शर्मा ने उनसे पेट्रोल के पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन