एसीबी के हत्थे चढ़ा पटवारी, 9 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पटवारी को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी फसल खराबे की रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसे रंगे हाथों ट्रेप किया।
एसीबी के एडिशनल एसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया- बीकानेर के खाजूवाला के चक 23 ्यङ्घष्ठ में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि पटवारी दीपचंद मीना किसानों से रिश्वत लेकर काम कर रहा है। बताया गया कि फसल खराबे का मुआवजा दिलाने के लिए पटवारी से रिपोर्ट ली जाती है।
इसी रिपोर्ट की एवज में 9 हजार रुपए की डिमांड की गई। पुलिस ने एडिशनल एसपी महावीर शर्मा के निर्देशन में डीएसपी महेश श्रीमाली की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने बीकानेर एसीबी ऑफिस को इस मामले में शिकायत की पुष्टि तीन मार्च को हुई। एसीबी को जब लगा कि शिकायत सही है और रिश्वत मांगी गई है। इसके बाद मंगलवार को ट्रेप की कार्रवाई की गई। इस दौरान जब शिकायतकर्ता ने रुपए दिए तो एसीबी टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने शिकायत करने वाले का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन