हिमस्खलन में 4 मजदूरों की मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ धाम के निकट माणा के पास शुक्रवार को एवलांच आ गया था। बीआरओ कैंप के पास निर्माण कार्य में जुटे विभिन्न राज्यों के 55 मजदूर एवलांच की चपेट में आने से बर्फ में दब गए थे। सूचना मिलते ही सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ समेत तमाम टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। कल दिन तक ही बर्फ में दबे 10 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। कल शाम पांच बजे तक टीमों ने 32 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया था। उसके बाद फिर से बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था। इसके कारण रात भर 22 मजदूर बर्फ में दबे रहे। आज सुबह होते ही दोबारा रेस्क्यू शुरू कर दिया था।
आज भी 15 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। दोपहर में रेस्क्यू टीमों ने बर्फ से चार शव बरामद किए। अभी भी पांच श्रमिक बर्फ में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एवलांच की चपेट में आने से 55 मजदूर बर्फ के पहाड़ में दब गए थे। उनमें से 47 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक बर्फ में दबने से नरेश सिंह, बलवंत सिंह, दिलेर सिंह, गणेश कुमार दीक्षित सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, और पवन को चोटें आई हैं। घायल श्रमिकों को आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एवलांच के कारण माणा में 55 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। कल शाम ही 32 मजदूरों को निकाल लिया गया था। बावजूद इसके 22 मजदूरों का पता नहीं चल पाया था। मौके पर करीब आठ फिट बर्फ जमी हुई थी। साथ ही दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन कल रोकना पड़ा था। आज सुबह दोबारा रेसक्यू शुरू हुआ तो करीब 15 मजदूर बर्फ से निकाले गए। बर्फ में दबे मजदूर उत्तराखंड, यूपी हिमाचल, बिहार आदि राज्यों के थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए