महाकुंभ : महाशिवरात्रि पर 1 करोड़ 75 लाख लोगों ने लगाई डुबकी, 66 करोड़ श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड
प्रयागराज। महाकुंभ मेले में 45 वें और अंतिम दिन महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. आज शाम 06 बजे तक 01 करोड़ 44 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. महाकुंभ मेले में आज 66 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का भी नया रिकॉर्ड बना। महाकुंभ में आज लगातार बारहवें दिन भी श्रद्धालुओं की संख्या ने एक करोड़ के आंकड़े को पार किया। सीएम योगी आदित्यनाथ 27 फरवरी को महाकुंभ में पहुंचकर इसके औपचारिक समापन का ऐलान करेंगे। इस मौके वह स्वच्छता कर्मचारियों व मेले की व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों को सम्मानित भी करेंगे। लगातार बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. जनसैलाब के देखते हुए पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर अलर्ट मोड पर है. महाशिवरात्रि के मौके पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। एयरफोर्स ने भी आसमान में करतब दिखाए. महाकुंभ मेला क्षेत्र में एयर शो किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन