डेढ़ सौ किलो डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार
बीकानेर। लूणकरणसर के शेखसर में महाजन व कालू थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से देर रात डेढ़ क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, साथ ही एक डस्टर कार जब्त की। आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे लेकिन ग्रामीणों ने ही सुबह तक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब्त डोडा पोस्त की बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। महाजन पुलिस रात्रि गश्त के दौरान जैतपुर भारतमाला टोल पर नाकाबंदी कर रखी थी। भारत माला सड़क से तस्करों की गाङी आई और सामने पुलिस की गाड़ी देखकर तस्करों ने अपनी गाड़ी वापिस घूमा ली पुलिस को शक हुआ। महाजन पुलिस ने गाड़ी पीछे लगा दी आरोपियों ने कपूरीसर टोल नाके पर गाड़ी को भारतमाला से उतारकर शेखसर रोड़ की तरफ निकल गये।
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार शेखसर गांव में घुसा दी। कार की गति तेज होने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। आरोपी कार मौके पर छोड़ कर भाग गये।मौके पर पहुंची पुलिस ने शेखसर चौकी में कार की तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के कट्टों में भरा डेढ़ क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन