जयपुर एयापोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को यात्रियों ने हंगामा किया। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के यात्रियों को 5 घंटे तक विमान में बैठाए रखा गया। आखिरी समय में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस की फ्लाइट ढ्ढङ्ग – 1215 को मंगलवार सुबह 9:25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। इस समय तक सभी यात्री विमान में चढ़ चुके थे। फ्लाइट 5 घंटे से ज्यादा समय तक रनवे एरिया में खड़ी रही। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट को रद्द करने की घोषणा की। इससे नाराज होकर फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए