चार दिन बंद रहेगी दाल मिलें, करोड़ों का व्यापार होगा प्रभावित
बीकानेर। बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन ने राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ जयपुर के आह्वान पर राज्य में विभिन्न मांगों को रखते हुए 23 फरवरी से 26 फरवरी तक अपनी मीलें बंद रखने का आह्वान किया है। बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में लगाए गये कृषक कल्याण फीस को समाप्त करवाने तथा आम आदमी की दाल-रोटी दलहन व गेंहूं पर मंडी शुल्क को कम करवाने व दूसरे राज्यों की उपज को राज्य में लाने पर लगाए जाने वाले मंडी शुल्क को पड़ौसी राज्यों की तर्ज पर समाप्त किये जाने तथा साथ ही वह मांगें भी जो राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के मांग पत्र में शामिल हो। राज्य सरकार से इन सभी मांगों को पूरी करवाने के लिए बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के सभी सदस्य व्यापार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि बीकानेर पूरे जिले में 105 तथा केवल बीकानेर में 75 दाल मिले हैं। लगातार चार दिन दाल मिलें बंद रहने से रोजाना करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन