इन 12 दुकानों को हटाने का दिया नोटिस
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर रोड पर संचालित 12 दुकानों को सात दिवस में हटाने का नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार जयपुर रोड पर जाट छात्रावास परिसर में 12 दुकानें (साईज 9′ x 15′) संचालित की जा रही हैं। यह छात्रावास परिसर में भवन विनियम प्रावधान अनुसार नियमों के विपरीत बनी हुई हैं। प्राधिकरण द्वारा सात दिनों में इन दुकानों को हटवाए जाने का नोटिस जारी किया गया है।
इस अवधि में दुकानें नहीं हटाने पर प्राधिकरण द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए संबंधित संस्था से हर्जाना वसूल किया जाएगा। आदेश अनुसार मुख्य रोड पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने पर, पार्किंग के कारण आवागमन में दुर्घटना होने की संभावना अक्सर बनी रहती है। समस्त कार्यवाही जनहित में आवागमन को देखते हुए कार्यवाही जानी अति आवश्यक है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन