लापरवाही : दो विद्युत ट्रांसमिशन टावर गिरे
बीकानेर। बुधवार को तेज हवाओं के साथ आई बारिश के दौरान पवनपुरी स्थित दो विद्युत ट्रांसमिशन टावर मुख्य मार्ग पर दो कारों पर गिर गए। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई, दो कार पोल के नीचे दब गई। यह टॉवर बहुत ज्यादा भारी थे। बताया जा रहा आसपास खड़े लोगों की कार के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर डी-2 के एईएन भी आए। एईएन ने भी हादसा काफी गंभीर बताया। एईएन का कहना था कि अगर कार पर तार नहीं गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में कार मालिक ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र भी दिया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस के एएसआई भवानी दान अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। खास बात यह है कि बिजली कंपनी का ऑफिस घटनास्थल से कुछ ही कदम की दूरी पर है। लापरवाही की बात करें तो कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में सड़क पर बिजली का पोल गिर गया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन