दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरी तीन बालिकाएं
बीकानेर। सरकारी स्कूल में खेलते-खेलते तीन छात्राएं वाटर टैंक में गिर गईं। आसपास खेल रहे बच्चों ने टीचर को इसकी जानकारी दी। पानी में तीनों छात्राएं बुरी तरह से मलबे के नीचे दब गई थीं। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीकानेर के नोखा इलाके में हुआ।मंगलवार सुबह नोखा क्षेत्र के देवानाडा स्थित (केडली गांव) राजकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते प्रज्ञा (8) पुत्री रेखाराम जाट, भारती पुत्री ओमाराम जाट और रवीना पुत्री बागाराम स्कूल परिसर में ही बने वाटर टैंक के ऊपर चली गईं। अचानक से टैंक के ऊपर लगीं पट्टियां टूट गईं और तीनों छात्राएं 20 फीट गहरे टैंक में गिर गईं। करीब 15 फीट तक इसमें पानी भरा था। हादसे की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे। ट्रैक्टर बुलाकर मोटर की मदद से टैंक का पानी बाहर निकाला गया। इसी दौरान सीढ़ी लगाकर चार ग्रामीण टैंक में उतरे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबी छात्राओं को बाहर निकाला गया। प्रिंसिपल संतोष ने 18 दिसंबर 2024 को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जर्जर वाटर टैंक को लेकर लेटर भी लिखा है। उन्हें बताया गया था कि स्कूल में बना यह टैंक 5 इंच तक धंस गया है। कभी भी यह गिर सकता है। कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इधर, हादसे के बाद नोखा अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। वे लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने, पीडि़त परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और मुआवजे की मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा। कलेक्टर नम्रता वृष्णी और एसपी कावेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन