पांच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित व एक को दी चेतावनी
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं एवं एक को चेतावनी आदेश जारी किये गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बंगलानगर, शिव शक्ति गैस गोदाम के पीछे स्थित जनता हेल्थ केयर का अनुज्ञापत्र दो दिनों के लिए, बीकमपुर स्थित श्रीराम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, दुलचासर स्थित मां मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 17 से 26 फरवरी तक 10 दिनों के लिए, जयमलसर स्थित वीर मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 15 फरवरी से 4 मार्च तक एवं करणीसर भाटियान स्थित करणी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 फरवरी से 14 मार्च तक 18 दिनों के लिए निलंबित तथा सादुल कॉलोनी स्थित मेडिसिन पॉइंट को अनियमितता के मध्यनजर चेतावनी आदेश जारी किए किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन