देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने दी चेतावनी, कहा- पानी के अभाव में किसानों की फसलें बर्बाद हुई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
बीकानेर। सिंचाई पानी की माँग को लेकर सम्पूर्ण सम्भाग में आन्दोलनरत किसानों का कांग्रेस पार्टी सभी जगह समर्थन कर रही है। स्थानीय नेता प्रत्येक जगह किसानों के साथ खड़े हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह से ही जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भँवर कुकणा के नेतृत्व में किसानों ने बीकानेर के जामसर में श्रीगंगानगर नेशनल हाइवे सड़क को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। जमकर बीजेपी सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी की गई तथा सड़क पर टायर जलाए गए जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बिशनाराम सियाग ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों के प्रति असंवेदनशील रही है।

पिछले काफी वर्षों से हम देख रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में आते ही फसल उगाई या फसल पकाई के समय ही सिंचाई पानी बन्द किया जाता है, जिससे फसल बर्बाद हो जाती है। सियाग ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी कि पानी के अभाव में यदि किसानों की फसल बर्बाद हुई तो उग्र आंदोलन के जरिए सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे फिर मामला सरकार की समझ से परे हो सकता है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भँवर कुकणा ने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आई तब तब किसानों, बेरोजगार युवाओं, मजदूरों का शोषण किया गया है। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में पूनमचंद भाम्भू, श्रीकृष्ण गोदारा, सांवरलाल भादू, गिरधारी, जेठाराम लाखुसर, फरमान कोहरी, राजेश गोदारा, अरुण थोरी, अख्तर शाह, अब्दुल सतार, लक्की खान आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन