हवाले के करोड़ों रूपये जब्त
जोधपुर। पुलिस ने रविवार को गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान गुजरात नंबर की कार से 3 करोड़ रुपए बरामद हुए। कार में सवार 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का दावा है कि कैश हवाला का है।
कार से बरामद कैश को मशीन से गिनने में करीब 3 घंटे लग गए। मामला सिरोही के मंडार इलाके का है। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि कैश गुजरात में किसी को देने थे।
इसके बारे में मोबाइल पर जानकारी मिलने वाली थी। उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। मंडार (सिरोही) के थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूछताछ की गई तो कार में सवार 2 युवक घबरा गए। उन्होंने अपने नाम निलेश (40) पुत्र अमृतलाल पटेल और सुरेंद्र भाई (58) पुत्र माधव लाल पटेल निवासी मेहसाणा (गुजरात) बताया। युवकों पर शक हुआ तो उनको कार से नीचे उतारा और गाड़ी की तलाशी ली।

अंदर सीट के नीचे और डिग्गी में पॉलिथीन में छुपाकर 500 और 2000 के नोटों की गड्डियां रखी थीं। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह रामदेवरा (जैसलमेर) से जोधपुर होते हुए मेहसाणा लौट रहे थे। इस दौरान इन्होंने जोधपुर से हवाला के रुपए लिए थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए