निगम ने दिखाई सख्ती : गृहकर वसूलने पवनपुरी पहुंचे अधिकारी
बीकानेर में बकाया गृहकर वसूली के लिए नगर निगम के अधिकारी अब घर-घर पहुंच रहे हैं। बुधवार को बीकानेर की कई कॉलोनियों में पहुंचकर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मकान व प्रतिष्ठान मालिकों को नोटिस थमाया। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष के निर्देश पर निगम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर पवनपुरी के शनि मंदिर से नागणेची मंदिर तक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व आवासीय परिसरों के बकाया नगरीय विकास कर की वसूली का काम किया। इस दौरान 51 नवनिर्मित प्रतिष्ठानों व आवासियो परिसरों को चिन्हित करते हुए नगरीय विकास शुल्क जमा करवाने के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति, भू-उपयोग परिवर्तन सम्बंधित कार्यों को 7 दिवस में निगम कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन व अन्य कार्यवाही करवाने के लिए निर्देशित किया गया। युजर चार्ज के तौर पर 20,700 रुपए मौके पर ही वसूल किए गए।
कार्यवाही निगम उपायुक्त कुलराज मीना, वित्तीय सलाहकार धीरज जोशी, पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिंह, अशोक माली, प्रतीक झा, आकांक्षा पाण्डेय, अर्चना भादू, राजस्व निरीक्षक, वरुण भदौरिया, वरिष्ठ सहायक, जितेन्द्र, रविन्द्र, सहा.राजस्व निरी., रमेश बारासा, कार्य. स्वच्छता निरीक्षक , जमादार, व अन्य निगम दल, होमगार्ड आदि उपस्थित रहे। आयुक्त मयंक मनीष ने बताया की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा बीकानेर शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही भी की जायेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन