नशीली गोलियों की तस्करी करते एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 हजार नशीली गोलियों की तस्करी करते एक महिला समेत तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसटी और महाजन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट्स की तस्करी की जा रही हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार से रखी 60 हजार नशीली गोलियां बरामद की गईं। कार में सवार तीन आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी संतोक सिंह, प्यारासिंह और शिमलारानी के रूप में की गई है। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस के सामने आया है कि आरोपी पहले भी तकरीबन 15 बार नशीली गोलियों की खेप पंजाब पहुंचा चुके हैं। इस गिरोह ने महिला तस्कर को इसलिए शामिल किया ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके।
ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में सक्रिय
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवीलाल सहारण, महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह, हैड कांस्टेबल विमलेश कुमार, कांस्टेबल रविंद्रसिंह, बाबूलाल, मुखराम और राजेश।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन