डिवाइडर से टकराया ट्रेलर, ड्राइवर जिंदा जला
अजमेर-चित्तौडग़ढ़ हाईवे पर ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद आग लग गई। हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन धधकती आग के आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। दुर्घटना रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निंबाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़) स्थित बाईपास पर हुई। एएसआई संतोष कुमार ने बताया- ट्रेलर में अजमेर के बबाइचा की छापरिया की ढाणी निवासी ड्राइवर शराबुद्दीन (50) जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाड़ी में शराबुद्दीन अकेले ही था।
ट्रेलर के गेट के सामने फ्लाईओवर की दीवार आ गई थी। इसलिए ड्राइवर की तरफ से गेट नहीं खुल पाया। ट्रेलर पर ब्लैक ग्रेनाइट लोड था। हादसा स्थल से निंबाहेड़ा सदर थाना 100 मीटर की दूरी पर है। तेज आवाज सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस और नगर पालिका की दमकल को सूचना दी। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से ड्राइवर की जली हुई बॉडी को केबिन से बाहर निकाला। ट्रेलर के नंबर से उसके मालिक से कॉन्टैक्ट किया गया। ट्रेलर तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा था। ड्राइवर के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां है। चारों बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए