दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन कार्यालय में मनाया जश्न
बीकानेर। दिल्ली में भाजपा की प्रचंड विजय पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी करके बधाइयां दी। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। रांका ने कहा कि ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। यह जनादेश विकसित दिल्ली-विकसित भारत के संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। जीत पर मनाए गए इस जश्न में युधिष्ठर सिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, वेद व्यास, जसराज सींवर, ओम राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, रमेश सैनी, तेजाराम राव, आनन्द अग्रवाल, रतन जैपाल, मालमसिंह, नवरतन सिसोदिया, शंभु गहलोत, गोपालराम कूकणा, नरेन्द्र चंचल, राजेन्द्र व्यास, लक्की पंवार, दाऊ हर्ष आदि शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन