अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रक को किया जब्त
बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव द्वारा शुक्रवार को बिना ई-रवन्ना अवैध खनन सामग्री से भरे हुए ट्रक को जब्त करवाया गया। श्री रमेश देव ने बताया कि शोभासर-नाल रोड पर विजिट के दौरान उन्होंने यहां से एक ट्रक गुजरते हुए देखा। जांच करने पर ट्रक के साथ ई-रवन्ना नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस और खान विभाग के सहयोग से इसे सीज करवाया। इसे नाल पुलिस थाने को सौंप दिया गया है तथा खान विभाग द्वारा इसके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन, ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन