महाकुंभ में लगी तीसरी बार आग
प्रयागराज। महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को फिर आग लग गई। इसमें कई पंडाल जल गए। आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल पहुंची तब तक पूरा पंडाल जल गया। हादसा सेक्टर-18 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर हुआ। यहां संत हरिहरानंद का पंडाल बना है। सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद सिलेंडर फटने जैसे धमाके हुए। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने मोर्चा संभाला।

अनाउंस करके भीड़ को हटाया। चारों तरफ बैरिकेडिंग की। करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह अभी तक क्लियर नहीं है। महाकुंभ में 20 दिन में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले, सेक्टर- 22 और सेक्टर 19 में आग लग चुकी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए