महाकुंभ जा रहे 8 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
इको में सवार सभी आठ जनों की हुई मौत
जयपुर। जयपुर के दूदू में टायर फटने से बेकाबू हुई रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा में गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि जोधपुर डिपो की रोडवेज बस जयपुर से अजमेर जा रही थी। ईको कार अजमेर से जयपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस बेकाबू हो गई। बस डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में ईको कार बुरी तरह पिचक गई। उसके अंदर बैठे सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग भीलवाड़ा के रहने वाले थे। हादसे में दिनेश कुमार पुत्र मदनलाल रेगर, सुरेश रेगर पुत्र मदनलाल रेगर, बबलू मेवाड़ा पुत्र मदनलाल मेवाड़ा, किशनलाल पुत्र जानकीलाल, रविकांत पुत्र मदनलाल, बाबू रेगर पुत्र मदनलाल, नारायण लाल बैरवा निवासी बड़लियास (भीलवाड़ा) और प्रमोद सुथार पुत्र मूलचंद निवासी मुकुंदपुरिया (भीलवाड़ा) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी इलाके के रहने वाले सभी लोग भीलवाड़ा से महाकुंभ में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे। बड़लियास गांव के पूर्व सरपंच प्रकाश रेगर ने बताया- सभी युवक दोस्त थे। गुरुवार सुबह 10:30 बजे बड़लियास (भीलवाड़ा) से प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। सभी तीन दिन बाद गांव लौटने वाले थे। शुक्रवार दोपहर तक सभी के शव गांव पहुंचेंगे। प्रकाश रेगर ने बताया कि हमारे गांव से पांच लोग थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए