महावीर रांका को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोथरा बने अध्यक्ष
बीकानेर। गंगाशहर नोखा रोड स्थित आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की वार्षिक साधारण सभा की बैठक सोमवार को भुज गुजरात में रखी गई। चुनाव अधिकारी मनसुख सेठिया एवं अतिरिक्त चुनाव अधिकारी विनोद बैद ने बताया कि बैठक में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुए इसीलिए सभी का चुनाव निर्विरोध हुआ। नामांकन प्रक्रिया के बाद आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पद पर गणेशमल बोथरा निर्विरोध निर्वाचिवत हुए। इसी प्रकार मुख्य न्यासी महावीर रांका, न्यासी मोतीलाल बोथरा, विमलचंद चौपड़ा, प्रभा मालू, के.कमल भण्डारी, निर्मल बाफना, बसंत नौलखा, संगीता सामसुखा, पंच मंडल सुरेशचंद गोयल, सुरेन्द्र बोथरा एवं सुमेरमल दफ्तरी को निर्विरोध न्यासी घोषित किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष हंसराज डागा ने नए अध्यक्ष गणेश बोथरा एवं मुख्य न्यासी महावीर रांका, सभी नए न्यासी एवं पंच मंडल के सदस्यों को बधाई दी। मंत्री दीपक आंचलिया ने वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। साधारणा सभा में पूरे भारत से आए हुए सदस्यों की उपस्थिति रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन