केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने किया सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का लोकार्पण
सूर्य भगवान का हुआ अभिषेक, मंगलवार को निकलेगी रथ यात्रा
बीकानेर। सूर्य सप्तमी महोत्सव के दूसरे दिवस सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा किया गया। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज रविवार को वाहन रैली से किया गया तथा सोमवार को सूर्य भगवान का अभिषेक एवं सूर्यगुण पुष्पांजलि पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक लोकार्पण के दौरान घनश्यामदास शर्मा, दयाशंकर शर्मा, नीरज भोजक, सोनू सेवग, विमल सेवग, संजय शर्मा, विमल सेवग, संजय शर्मा, मूलचंद सेवग, सूर्यप्रकाश सेवग, दिलीप सेवग, जितेन्द्र भोजक एवं घनश्याम सेवग सूरत उपस्थित रहे।
भोजक ने बताया कि 4 फरवरी मंगलवार सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंचेगी। ऊंट-घोड़ों व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेशजी मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन