नि:शुल्क परामर्श शिविर ‘नारीत्व’ में 78 मरीजों को मिला चिकित्सा लाभ
बीकानेर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को डॉ. मिर्जा होम्यो क्लिीनिक में नारीत्व कैम्प का आयोजन किया गया। बीकानेर के जाने-माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. यासिर मिर्जा एवं डॉ रुबिना मिर्जा ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ यह कैम्प शाम 5 बजे तक जारी रहा। डॉ. रुबिना मिर्जा ने बताया कि कैम्प के दौरान 78 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में चार प्रकार की जांचें नि:शुल्क की गई तथा अन्य जांचें रियायती दरों पर की गई। इसके अलावा तीन दिन की दवा भी नि:शुल्क प्रदान की गई।
शिविर में डॉ. यासिर मिर्जा, डॉ. रुबिना मिर्जा, डॉ. फरहत, साजिद, परवेज, डॉ. पुनीत शर्मा, डॉ. आरके यादव, गौरव सिन्हा, सुरभि सिन्हा, आशीष, श्मशेर अली, शत्रुघ्न मारु व जुबैर अली द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। डॉ. रुबिना ने बताया कि महिलाओं में सफेद पानी, पीसीओडी, थायराइड, पथरी, डिप्रेशन, अनियमित माहवारी, नि:संतानता व बच्चेदानी की गांठ आदि अनेक रोगों के बारे में नि:शुल्क परामर्श दिया गया। डॉ. मिर्जा ने बताया कि होमियोपैथी एक ऐसी पद्धति है जो बीमारी को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन