जुगल राठी बने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव में जुगल राठी ने मनमोहन कल्याणी को 29 वोट से हरा दिया है। मंगलवार को मॉर्डन मार्केट में हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। चुनाव को लेकर बीकानेर के व्यापारियों में काफी हलचल देखने को मिली। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी फिर से दावेदार थे, जबकि उनके सामने इस बार जुगल राठी थे। पिछली बार कल्याणी ने रवि पुरोहित को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार स्वयं रवि पुरोहित ने ही जुगल राठी को समर्थन दे दिया।
जिससे जुगल राठी की राह आसान लग रही थी। परिणाम भी वैसा ही आया। जुगल राठी ने 29 वोट ज्यादा लेकर जीत निश्चित कर ली। सुबह से मॉर्डन मार्केट स्थित उद्योग मंडल कार्यालय के पास भारी मात्रा भीड़ थी। अलग-अलग टैंट लगाकर दोनों पक्ष अपने अपने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में थे। इस संगठन में बीकानेर के सभी संगठनों के प्रतिनिधि मतदाता है। ऐसे में एक-एक मतदाता को एकत्र करके मौके पर लाया गया। वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना हो गई, जिसमें राठी विजय घोषित हुए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन