कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया, भाजपा ने बाबा साहब को सम्मान दिया : अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्य अथिति किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व संविधान दिवस कार्यक्रम संभाग संयोजक कैलाश मेघवाल उपस्थित रहे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कांग्रेस पार्टी ने ना कभी संविधान का सम्मान किया ना कभी बाबा साहब का सम्मान किया है और भाजपा ने संविधान और बाबा साहब दोनों को सम्मान दिया है। संगोष्ठी के पश्चात भाजपा कार्यालय से अंबेडकर भवन तक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ पैदल मार्च कर बाबा साहब अमर रहे नारे लगाकर बाबा साहब को याद किया गया। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगोष्ठी में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्यामसुंदर पंचारिया, मोहन ढाल, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, रामेश्वर पारीक, आनंदसिंह भाटी, शिव प्रजापत, सवाई सिंह, नवरत्न घिंटाला, आसकरण भट्टड़, कुंभाराम सिद्ध, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, देवीलाल मेघवाल, मनमोहन सिंह, भागीरथ चांवरिया, रामनिवास कसवां, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, सुमन छाजेड़, ओमप्रकाश मीणा, भंवरलाल जांगिड़, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, जसराज सिंवर, विनोद गिरी, नरसिंह सेवग, कमल आचार्य, कपिल शर्मा, अजय खत्री, चतुर्भुज सारस्वत, मुकेश पारीक, नारायण चोपड़ा, उपासना जैन, अनुराधा आचार्य, दीपक गहलोत, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, देवरूप शेखावत, विक्रम राजपुरोहित, अशोक मारु, श्यामसुंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन