कल्याण महोत्सव 16 फरवरी को, सिद्धगुरु सिद्धेश्वर श्रीब्रह्मर्षि गुरुवर का बीकानेर होगा आगमन

बीकानेर। जिनकी एक दृष्टि से जीवन की दिशा व दशा बदल सकती है। ऐसे सिद्धि सम्राट श्री ब्रह्मर्षि गुरुदेव आगामी 16 फऱवरी को मरुनगरी बीकानेर पधार रहे हैं। कल्याण महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे इस भव्य समारोह के पोस्टर का विमोचन केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया।

कल्याण महोत्सव के आयोजक प्रकाश पुगलिया ने बताया कि श्री ब्रह्मर्षि आश्रम तिरुपति से सिद्धगुरु सिद्धेश्वर श्री ब्रह्मर्षि गुरुवर आगामी 16 फऱवरी 2025 को अपना दिव्य आशीर्वाद बीकानेरवासियों को प्रदान करेंगे। समारोह में स्वागतकर्ता के रूप में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहेंगे। आयोजक रवि पुगलिया ने बताया कि यह समारोह रविवार 16 फऱवरी 2025 को शाम 4 बजे नाल रोड स्थित महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में होने जा रहा है।
