कलेक्टर के सामने से निकला ओवरलोडेड ट्रक, जांच के बाद किया जब्त
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर ओवरलोडेड और बिना ई-रवन्ना चल रहे ट्रक को जब्त किया गया है। जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने शोभासर-बदरासर रोड पर विजिट के दौरान बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक देखा। जिला कलक्टर ने एडीएम सिटी को इसकी जांच के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रक चालक के पास ई-रवन्ना और अन्य जरूरी कागजात नहीं पाए गए। ओवरलोडेड होने और अन्य आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण जिला कलेक्टर ने खनन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और ट्रक जब्त करते हुए पुलिस थाने को सुपुर्द करवाया गया। ट्रक के विरुद्ध नियमानुसार शास्ती सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन