सोशल मीडिया एक्ट्रेस किडनैप मामले में आई ‘लव मैरिज’ की खबर
बीकानेर। सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी (25) के किडनैप मामले में नया मोड़ आ गया है। एक्ट्रेस की मां ने जिस युवक तरुण सिकलीगर पर किडनैप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, जाह्नवी ने उसी युवक से जोधपुर में शादी कर ली है। एक-दूसरे को माला पहनाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें जाह्नवी की मांग में सिंदूर भरा दिख रहा है। सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी की मां ने बेटी के किडनैप का मामला दर्ज कराया था।
जाह्नवी की मां पुष्पा मोदी (46) ने एफआईआर में बताया कि वो अपनी बेटी के साथ मंगलवार शाम 7 बजे बाजार में घूम रही थीं। इस दौरान बाइक पर 2 नकाबपोश युवक आए। उन्होंने मुझे धक्का दिया और जाह्नवी का हाथ पकड़कर खींचा। फिर उसे बेहोश कर वहां पहले से खड़ी कार में डालकर ले गए। एक्ट्रेस की मां ने मंगलवार रात को दर्ज कराई एफआईआर में एक युवक तरुण सिकलीगर पर शक जताया। तरुण बीकानेर का रहने वाला है, उसके 2 मोबाइल नंबर भी एफआईआर में दिए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन