भारतमाला पर परिवहन विभाग की गुंडागर्दी व अवैध वसूली के विरुद्ध एसपी से शिकायत
बीकानेर। एसआई सुरेश कुमार व साथी पुलिस वालों के खिलाफनोखा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक से नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दर्ज एफआईआर पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की। पीडि़त सहीराम पुत्र मोहनलाल निवासी बासी ने बताया कि वह तथा चालक चरनजीत सिंह ट्रेलर नम्बर आरजे 07 जीडी 1581 में गुजरात से कोयला भरकर पंजाब भारतमाला रोड से लेजा रहे थे। दिनांक 19 जनवरी को सुबह 11:00 बजे लगभग देसलसर फांटा के पास आरटीओ की गाड़ी में सवार एसआई सुरेश कुमार व 04 अन्य सिपाहियों ने मेरी गाड़ी को रुकवाया, कागजात मांगे। हमने बिल्टी व अन्य सभी कागज दिखा दिये, तब उन्होंने ओवरलोड होने की बात कही।
हमने कहा अंडरलोड है तथा प्रमाण भी दिया। तब सुरेश कुमार ने दो हजार रुपये मांगे, हमने देने से इनकार कर दिया, तब एसआई और अन्य सिपाहियों ने हमें धक्का देकर गाड़ी के नीचे पटककर गाड़ी की चाबी, जेब से तीस हजार रुपये व गाड़ी के कागजात छीनकर ले गए। जाते हुए एसआई सुरेश ने धमकी दी कि मैं रासीसर का लोकल हूँ, भारतमाला पर चलना है तो मुझे पैसे देने होंगे। अगर शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। इस आशय की एक एफआईआर हमने देशनोक पुलिस थाना में 20 जनवरी को दर्ज करवाई है। नोखा विधायक डूडी ने कहा कि यह सरासर अन्याय है दोषी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये।
जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि वर्दी और पद के दुरुपयोग करने के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा भारतमाला पर हो रही अवैध वसूली के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में जिपस जितेन्द्र कस्वां, राजपाल कुलहरि, श्रवण जाखड़, जेठाराम, दानाराम, गिरधारी कूकना, पप्पू गोदारा, बुधराम सियाग, महावीर, बजरंग, रमेश पूनियां आदि साथ रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन