रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 66 की मौत
तुर्की में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बोलू प्रांत के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में आज जल्द सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना लोकल समयानुसार जल्द सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट पर मिली। आग इस रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट फ्लोर पर लगी और कुछ ही देर में काफी फैल गई। इससे 11 मंजिला कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।
तुर्की के बोलू प्रांत के कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में आज लगी आग की वजह से अबतक 66 लोगों की मौत हो गई। पहले इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ देर बाद यह आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया। कुछ लोगों की मौत आग में झुलसने की वजह से हुई, तो कुछ लोगों ने दम घुटने की वजह से अपनी जान गंवा दी।

कई लोग इस वजह से मारे गए क्योंकि आग लगने के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए घबराहट में रिसॉर्ट की खिड़की से छलांग लगा दी। इस हादसे में 51 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ाँ भेज दी। काफी मशक्कत के बाद कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में लगी आग को बुझाया जा सका। इस आग की वजह से रिसॉर्ट को काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट में जिस समय आग लगी, उस समय वहाँ 234 मेहमान थे। कुछ लोग तो जान बचाने के लिए चादरों को खिड़की से बांधकर नीचे उतरे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए