महाकुंभ में फिर लगी आग
महाकुंभ नगर स्थित सेक्टर 19 में रविवार को आग लगने की बड़ी घटना के अगले दिन सोमवार को सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा के सामने श्री हरि दिव्य साधना पीठ, प्रतापगढ़ के शिविर में सुबह आग लग गई जिसे स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डालकर बुझा लिया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल केंद्र अन्न क्षेत्र के अंतर्गत लगे टॉवर पर तैनात कर्मियों को सुबह साढ़े 9 बजे किन्नर अखाड़े के सामने धुआं उठता दिखा और इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दी गई। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे अग्निशमन वाहन को तत्काल मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने कहा कि श्री हरि दिव्य साधना पीठ प्रतापगढ़ संगम लोअर मार्ग पर आग लगी थी, जिसे वहां उपस्थित लोगों ने बालू और पानी से पहले ही बुझा लिया था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया एक टेंट मे आग लगी थी और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि रविवार को सेक्टर 19 में एक शिविर में पुआल में लगी आग तेजी से फैल गई थी और इसकी चपेट में आकर करीब 18 शिविर खाक हो गए थे। हालांकि अग्मिशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई थी। गीता प्रेस और अखिल भारतीय धर्म संघ द्वारा कल्पवासियों के लिए लगाए गए इस शिविर में आग बुझाने में करीब 15-16 गाडिय़ां लगाई गई थीं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन