खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में सेना जवान की मौत
बीकानेर। जिले के नापासर थानान्तर्गत हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हुआ है। घायल का पीबीएम में इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि नेशनल हाइवे 11 पर ओम बन्ना होटल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर कार जा टकराई। इस हादसे में आर्मी के जवान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य जवान दलजीत घायल हुए है। जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना के बाद नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा। मृतक के शव को नापासर के स्वास्थ्य केन्द्र में रखा दिया गया है। थानाधिकारी ने सेना के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है।मृतक जवान हरियाणा निवासी दीपक बीकानेर के पास स्थित सैन्य छावनी में 24 आर्टरी में तैनात थे वहीं,घायल जवान हिमाचल निवासी दिलजीत को तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन