रसद विभाग की कार्रवाई : पीबीएम अस्तपाल के पास से दस सिलेंडर जब्त
बीकानेर। घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग रोकने के अभियान के तहत शनिवार को पीबीएम अस्पताल के सामने, श्रीराम हॉस्पिटल के पास अवैध रिफिलिंग और भंडारण की सूचना मिली। सूचना के आधार पर प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव और राहुल गुलानी की टीम जब मौके पर पहुंची तो साजिद पुत्र बरकत अली, निवासी पूगल रोड को घरेलू सिलेंडर से गाड़ी में गैस भरते पकड़ा गया। वहीं से 10 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रीफिलिंग मोटर जब्त की गई।
आरोपी के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में धारा 6(ए) के तहत वाद दायर किया जाएगा। सुथार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने के विरूद्ध अभियान में जनता का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी दुरुपयोग की सूचना कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन